Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana : प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) एक वृद्धावस्था पेंशन योजना है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई योजनाएँ चलाई गई है जिनमे से एक योजना प्रधानमंत्री वय वंदना योजना है जो वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। इस योजना के तहत, लाभार्थियों को न्यूनतम 1,000 रुपये प्रति माह की पेंशन प्राप्त हो सकती है। यदि आप वरिष्ठ नागरिक हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप संबंधित पेंशन योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए
अपने नजदीकी जीवन बीमा निगम (LIC) शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
आज हम आपको इस लेख में प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhanmantri Vaya Vandana Yojana 2024) के बारे में बताने वाले है, इस योजना में कैसे आवेदन करें और इसके लिए क्या क्या दस्तावेज लगेंगे. इन्ह सभी के बारे में संपूर्ण जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी.
Pradhanmantri Vaya Vandana Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | Pradhanmantri Vaya Vandana Yojana |
किसने लांच की | केंद्र सरकार |
लाभार्थी | वरिष्ठ नागरिको के लिए पेंशन योजना |
उद्देश्य | 8% का ब्याज मिलता पेंशन ₹1000 रुपया प्रति माह |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन आवेदन |
Sarkari Yojana | Taaza Pm Yojana |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Pradhanmantri Vaya Vandana Yojana 2024 क्या है ?
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) 2024 को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। इसके अंतर्गत, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 10 वर्षों के लिए 15 लाख रुपये का निवेश करना होता है। निवेश के बाद, लाभार्थी अपनी पेंशन की आवधिकता (प्रतिमाह, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक, या वार्षिक) चुन सकते हैं। योजना के तहत, वे प्रतिमाह कम से कम 1,000 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना नियमित पेंशन प्रदान करके वरिष्ठ नागरिकों की वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाती है।