Sukanya Samridhi Yojana 2024 (सुकन्या समृद्धि योजना): दोस्तों हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme) को शुरू किया है। एक बचत योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य माता-पिता को अपनी बेटी की शिक्षा और विवाह के लिए धन जुटाने में मदद करना है।
यह योजना विशेष रूप से बेटियों के नाम पर खोली जाती है और इसमें उच्च ब्याज दर के साथ कर-मुक्त लाभ भी मिलता है। इस योजना के तहत अर्जित ब्याज आयकर अधिनियम की धारा 10 के तहत कर मुक्त होता है. तो आये जानते है सुकन्या समृद्धि yojana के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है!
Sukanya Samriddhi Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) |
किसने लांच की | केंद्र सरकार |
लाभार्थी | 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाएं |
उद्देश्य | बेटियों की उच्च शिक्षा एवं शादी में होने वाले खर्च के लिए बचत |
ब्याज दर (2024) | 8.2% प्रति वर्ष (1 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक) |
टैक्स में छूट | धारा 80C के तहत टैक्स छूट और अर्जित ब्याज कर मुक्त |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Sukanya Samriddhi Yojana क्या है
सुकन्या समृद्धि योजना 2024, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में शुरू किया गया था, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य बेटियों की सुरक्षा, उनकी शिक्षा और भविष्य में शादी के खर्चों को कम करने के लिए उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना में सरकार वार्षिक 8.2% कंपाउंड ब्याज दर देती है, जो हर 6 महीने में प्राप्त होता है, जिससे जमा राशि पर अच्छा ब्याज मिलता है।
इस योजना के तहत, माता-पिता या कोई भी अभिभावक 10 वर्ष या उससे कम उम्र की लड़की के नाम से खाता खोल सकते हैं। यह खाता किसी भी डाकघर या बैंक शाखा में खोला जा सकता है। इस खाते को खोलने के लिए न्यूनतम ₹250 जमा करना आवश्यक है, और एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा किया जा सकता है। इस योजना के माध्यम से सरकार बेटियों के भविष्य के लिए एक ठोस वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे उनकी शिक्षा और शादी के लिए आर्थिक सहायता मिल सके।
Sukanya Samriddhi yojana की पात्रता क्या है?
यदि आप अपनी बिटिया के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलना चाहते हैं, तो निम्नलिखित शर्तों का ध्यान रखना आवश्यक है:
- बेटी की उम्र: बिटिया की उम्र 10 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।
- खाता खोलने वाला: सुकन्या समृद्धि योजना का खाता बिटिया के माता-पिता या कोई अभिभावक में से कोई एक खोल सकता है।
- एक खाता: एक बालिका के नाम पर केवल एक ही सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोला जा सकता है।
- अधिकतम खातों की सीमा: एक परिवार से अधिकतम दो बेटियों के नाम पर ही सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोला जा सकता है।
- जुड़वा लड़कियां: अगर किसी परिवार में जुड़वा बेटियां हैं, तो तीसरी बेटी के नाम पर भी खाता खोला जा सकता है।
इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, शादी और भविष्य के खर्चों को सुरक्षित करना है, जिससे उनका भविष्य आर्थिक रूप से मजबूत हो सके|
सुकन्या समृद्धि योजना मे कितना क्या लाभ मिलेगा.
सुकन्या समृद्धि योजना में आपको जो लाभ मिलेगा, वह आपकी जमा राशि और उस पर मिलने वाले ब्याज पर निर्भर करता है। वर्तमान में, इस योजना में 8.2% वार्षिक कंपाउंड ब्याज दर दी जाती है, जो कि हर 6 महीने में जमा राशि पर जोड़ दिया जाता है।
उदाहरण:
यदि आप 15 वर्षों तक हर साल ₹1.5 लाख जमा करते हैं, तो 21 वर्ष की परिपक्वता अवधि तक आपको लगभग ₹63 लाख तक मिल सकते हैं। वास्तविक राशि ब्याज दर और अवधि के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना आपके बेटी के भविष्य के लिए एक सुरक्षित और उच्च ब्याज वाला निवेश विकल्प है।