Maiya Samman Yojana Jharkhand : मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2024 झारखंड की महिलाओं और माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत, झारखंड राज्य की महिलाएं और माताएं आवेदन करके हर महीने ₹1,000 का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त, 2024 से शुरू होकर 15 सितंबर, 2024 तक चली है।
यदि आप भी झारखंड राज्य की निवासी है और Maiya Samman Yojana Apply करना चाहती है तो इस लेख को अंत तक पढ़े, इस लेख में हमने मईयां सम्मान योजना की पूर्ण जानकारी विस्तार में दी है जैसे Maiya Samman Yojana Online Apply कैसे करे?, मईयां सम्मान योजना फॉर्म जानकारी, Maiya samman yojana online registration कैसे करे, पात्रता मापदंड, दस्तावेज सूचि आदि।
Maiya Samman Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
लाभ | महिलाओ को प्रति माह 1000 रुपये मिलेंगे |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन |
योजना की शुरुवात | 03 August 2024 |
लाभार्थी | झारखंड राज्य की महिलाये |
उद्देश्य | महिलाओ को आर्थिक रूप से मदद और आत्मनिर्भर बनाना |
मिलने वाली धनराशि | 1000 रुपये प्रति माह |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Maiya Samman Yojana |
Maiya Samman Yojana क्या है
Maiya Samman योजना के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2024 के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड हैं:
- निवास: आवेदन करने वाली महिला झारखंड राज्य की निवासी होनी चाहिए।
- आयु सीमा: आवेदन करने वाली महिला की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।
- फॉर्म जमा करने का समय: योजना के लिए इच्छुक महिलाओं को 3 अगस्त से 15 सितंबर के बीच पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में जाकर फॉर्म जमा करना अनिवार्य है।
- राशन कार्ड: जिन परिवारों की महिलाओं के पास हरा, पीला, गुलाबी या नारंगी राशन कार्ड है, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- आयकर: आवेदन करने वाली महिला के परिवार में कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- सरकारी नौकरी: आवेदन करने वाली महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
इन पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर ही महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
Maiya Samman Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
मईया सम्मान योजना 2024 के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:
- आधार कार्ड: पहचान प्रमाण के लिए।
- राशन कार्ड: पात्रता की पुष्टि के लिए।
- बैंक पासबुक: बैंक खाता विवरण के लिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो: पहचान के लिए।
- वोटर आईडी कार्ड: अतिरिक्त पहचान प्रमाण के रूप में।
- आवेदन पत्र: योजना के लिए आधिकारिक आवेदन।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर: संचार और सत्यापन के लिए।
- स्व घोषणा पत्र: आवश्यक जानकारी की स्वयं घोषणा के लिए।