Ladka Bhau Yojana 2024 : लाडका भाऊ योजना 2024 महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना की घोषणा 17 जुलाई को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा की गई थी। योजना के तहत, युवाओं को बेरोजगारी से उबारने के लिए हर महीने ₹10,000 तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।
अगर आप महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं और माज़ा लड़का भाऊ योजना 2024 के तहत ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित जानकारी और प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ना चाहिए
लड़का भाऊ योजना 2024 Overview
योजना का नाम | लडका भाऊ योजना 2024 |
किसने शुरू की है | महाराष्ट्र सरकार |
लाभार्थी | प्रदेश के बेरोजगार युवा |
आर्थिक सहायता | 10000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रति माह |
योजना का उद्देश्य | बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Official Website | यहाँ क्लिक करें |
लड़का भाऊ योजना क्या है
महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना विशेष रूप से शिक्षित बेरोजगार युवाओं और छात्रों को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से है। इस योजना के तहत, 12वीं, ग्रेजुएट, और पोस्ट ग्रेजुएट पास करने वाले युवाओं को हर महीने ₹6000 से लेकर ₹10,000 तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह अनुदान छात्रों को उनकी शिक्षा जारी रखने और कौशल प्रशिक्षण के दौरान उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सहायता प्रदान करता है।