Ladli Lakshmi Yojana : लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2007 में की थी। यह योजना बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लाड़ली लक्ष्मी योजना एक सरकारी योजना है, जिसे विशेष रूप से बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह योजना सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई थी और अब इसे कई अन्य राज्यों में भी लागू किया गया है।
इस योजना का लाभ उन परिवारों को दिया जाता है जो अपनी बालिकाओं के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और उन्हें एक बेहतर जीवन देने की इच्छा रखते हैं।
तो आयें जानते हैं कि लाडली लक्ष्मी योजना के बारें में, इसका लाभ कैसे उठाया जा सकता है। इसके लिए कौन कौन आवेदन कर सकते हैं।
Ladli Lakshmi Yojana : Overview
योजना का नाम | लाडली लक्ष्मी योजना |
किसके द्वारा शुरू की गई | मध्य प्रदेश राज्य सरकार |
कब शुरू की गई | 2 मई 2007 |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं |
सहायता राशि | 1,43,000 रुपए |
राज्य | मध्य प्रदेश |
वर्ष | 2024 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ladlilaxmi.mp.gov.in/ |
Ladli Lakshmi योजना क्या है
लाड़ली लक्ष्मी योजना एक महत्वपूर्ण योजना है इसे मध्य प्रदेश सरकार ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए शुरू किया है। इस योजना का उद्देश्य बालिका जन्म दर बढ़ाना, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना
लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा और विवाह तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। सरकार बेटी के नाम पर 1 लाख 43 हजार रुपये तक की राशि देती है। इसके अतिरिक्त, बेटी के 21 वर्ष की उम्र पूरी होने पर 1 लाख रुपये का प्रोत्साहन अलग से दिया जाता है।
लाडली लक्ष्मी योजना 2024 के लाभ
लाडली लक्ष्मी योजना की विशेषताएं और लाभ
इस योजना के तहत बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी है।
योजना के लाभ एवं विशेषताएं
प्रारंभिक सहायता:
- बेटी के जन्म से लेकर 5 वर्ष की आयु तक हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- पांच वर्षों में कुल ₹30,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
शैक्षणिक सहायता:
- बालिकाओं को उनकी शिक्षा में सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न चरणों में राशि दी जाती है:
- कक्षा 6 में: ₹2,000
- कक्षा 9 में: ₹4,000
- कक्षा 11 और 12 में: ₹6,000
- बालिकाओं को उनकी शिक्षा में सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न चरणों में राशि दी जाती है:
अंतिम सहायता:
- बेटी के 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर ₹1,00,000 की राशि प्रदान की जाती है।
- यह राशि बालिका के विवाह या भविष्य की अन्य आवश्यकताओं के लिए दी जाती है।
लाडली लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
लाडली लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे:
आधार कार्ड
- कन्या का या उसके माता-पिता का आधार कार्ड।
जन्म प्रमाण पत्र
- कन्या का जन्म प्रमाण पत्र, जो सरकारी अस्पताल या पंजीकृत केंद्र से जारी हो।
राशन कार्ड
- परिवार का राशन कार्ड।
निवास प्रमाण पत्र
- यह प्रमाणित करता है कि परिवार मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी है।
आय प्रमाण पत्र
- परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)।
बैंक खाता पासबुक
- कन्या या उसके माता-पिता के बैंक खाते की पासबुक, जिसमें खाता संख्या और IFSC कोड हो।
पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदिका की हाल ही की पासपोर्ट साइज तस्वीर।
मोबाइल नंबर
- आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर।